Print

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिडनी में बिजनेस लीडर्स से की मुलाकात 

भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज ( गुरुवार) को यहां प्रमुख कंपनियों के सीईओ और बिजनेस लीडर्स से मुलाकात की। इससे पहले एनएसडब्ल्यू संसद में प्रवासी सदस्यों और सांसदों से भेंट की। उन्होंने उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात के दौरान एक-दूसरे के विकास में सहयोग के लिए महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा की।

जयशंकर ने एक्स पर लिखा संसद में भारत के दोस्तों से मिलकर खुशी हुई

विदेश मंत्री जयशंकर ने एक्स हैंडल पर लिखा, ”सिडनी में सीईओ और बिजनेस लीडर्स से मुलाकात दिन की एक अच्छी शुरुआत है। भारत में डिजिटल, बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और कौशल में चल रहे परिवर्तनों को रेखांकित किया गया।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ”आज सिडनी में एनएसडब्ल्यू संसद में प्रवासी सदस्यों, सांसदों और भारत के दोस्तों से मिलकर खुशी हुई। भारतीय समुदाय को ऊर्जावान बनाने में उनके सक्रिय योगदान के लिए धन्यवाद दिया।”

RELATED ARTICLES

19 mins ago | Cibi George

भारत-ईएफटीए टेपा के एक साल पूरे, व्यापारिक अड़चनें दूर करने को बनेगा विशेष समूह: सिबी जॉर्ज 

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) के...

46 mins ago

भारत और UAE के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा

भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने सोमवार को व्यापार, निवेश और बिज़नेस सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों ...

54 mins ago | India and Switzerland

भारत, स्विट्जरलैंड व्यापार संबंध बढ़ाने पर सहमत; प्रवासन और आवाजाही से जुड़े समझौते पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विस राष्ट्रपति गी पार्मेलॉ के बीच वार्ता के बाद, भारत और स्विट...