विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस के विद्वानों और थिंक टैंक प्रतिनिधियों से की मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज बुधवार को अपने तीन दिवसीय रूस दौरे के दौरान मॉस्को में प्रमुख रूसी विद्वानों और थिंक टैंक प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बैठक में भारत-रूस संबंधों, बदलते वैश्विक जियो- पाॅलिटिक्स परिदृश्य और महत्वपूर्ण मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण पर विस्तृत चर्चा हुई। जयशंकर ने बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने रूस के प्रमुख विद्वानों और थिंक टैंक प्रतिनिधियों के साथ भारत रूस संबंधों,समकालीन जियो- पाॅलिटिक्स और भारत के दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया।

दौरे के दौरान विदेशमंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद हुए सोवियत सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए मॉस्को के अलेक्जेंडर गार्डन स्थित ‘अज्ञात सैनिक की समाधि’ (Tomb of the Unknown Soldier) पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा, वे मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग (IRIGC-TEC) के 26वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को और गहराई देने की तैयारी है।

यह दौरा रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय ने इसे रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया और कहा कि यह भारत-रूस की “विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी” को और मजबूत करेगा। अपने दौरे के दौरान जयशंकर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। दोनों नेता 15 जुलाई को SCO विदेश मंत्रियों की बैठक और हालिया BRICS शिखर सम्मेलन के दौरान भी मिल चुके हैं, जो निरंतर उच्चस्तरीय संवाद को दर्शाता है। इसी क्रम में, साल के अंत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की संभावना है; उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया है।-(IANS)

RELATED ARTICLES

12 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...