Print

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर के राष्ट्रपति से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर की चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम से आज नई दिल्ली में मुलाकात कर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। यह मुलाकात सिंगापुर और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हुई। विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने सेमीकंडक्टर, औद्योगिक पार्क, कौशल विकास, डिजिटलीकरण और व्यापार के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह मुलाकात भारत और सिंगापुर के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी।

गौरतलब है कि सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम इन दिनों अपनी पहली राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। इस दौरान वह भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति भवन में 16 जनवरी को उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

इससे पहले, सितंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर की यात्रा की थी। उस समय उन्होंने राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम के साथ कौशल विकास, प्रौद्योगिकी, नवाचार और कनेक्टिविटी जैसे अहम विषयों पर बातचीत की थी। सिंगापुर के राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत और सिंगापुर के बीच संबंधों को और गहरा करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीद की जा रही है कि यह दौरा दोनों देशों के बीच आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक संबंधों को नई दिशा देगा।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...