Print

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के राजनयिक सलाहकार से की मुलाकात, भारत-यूएई संबंधों की मजबूती पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति के राजनयिक सलाहकार डॉ. अनवर गर्गश से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर लिखा “आज सुबह अनवर गर्गश से मुलाकात करके अच्छा लगा। हमने भारत-यूएई की विशेष साझेदारी और इसे आगे बढ़ाने पर चर्चा की।” गौरतलब है कि विदेश मंत्री 27 से 29 जनवरी तक की यूएई यात्रा की यात्रा पर हैं।

भारत और यूएई के बीच यह साझेदारी 1972 में शुरू हुई और समय के साथ यह बहुत मजबूत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में यूएई की ऐतिहासिक यात्रा की जो 30 से अधिक वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी। इस यात्रा ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी की नींव रखी।

इसी तरह यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (एमबीजेड) ने भी सितंबर 2023 में नई दिल्ली में हुए जी20 शिखर सम्मेलन और जनवरी 2024 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के दौरान भारत का दौरा किया। वहीं मंत्री स्तर की यात्राओं ने भी इस साझेदारी को मजबूत किया है। विदेश मंत्री जयशंकर ने कई बार यूएई का दौरा किया जबकि यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद ने भी भारत आकर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया।

यूएई में बसे भारतीय समुदाय इस मजबूत रिश्ते की अहम कड़ी है। यूएई में करीब 35 लाख भारतीय रहते हैं जो यूएई की कुल आबादी का 35 फीसदी हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान ने दोनों देशों के सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूती प्रदान की है।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...