Print

विदेश मंत्री एस.जयशंकर 30 जून को कतर के दौरे पर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 30 जून को कतर का आधिकारिक दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान, वह कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात करेंगे।

दोनों देशों के बीच सहयोग पर जोर

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि विदेश मंत्री की यात्रा दोनों पक्षों को राजनीतिक, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, सुरक्षा, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के साथ-साथ आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने में सक्षम बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि भारत और कतर के बीच ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं, जो उच्च स्तरीय यात्राओं के नियमित आदान-प्रदान से चिह्नित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14-15 फरवरी 2024 को कतर का दौरा किया था और कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ चर्चा की थी।

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 11:18 am | Shivraj Singh Chouhan

केंद्र सरकार ने गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान किया

किसानों को तत्काल और प्रभावी राहत देने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिं...

07/10/26 | 12:02 am | Cotton Export from India

विश्व कपास दिवस : खेत से करघे तक समृद्धि और आत्मनिर्भरता की कहानी

सभ्यताएं बदलीं, पहनावे के रंग और रूप बदले, समय के दौर भी ढले, पर माटी से उपजे कपास के सूत की कोमलता ...