Print

विदेश मंत्री एस. जयशंकर 16-17 सितंबर को भूटान की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, भूटान के विदेश एवं विदेश व्यापार मंत्री महामहिम ल्योनपो डी.एन. ढुंग्येल के निमंत्रण पर 16-17 सितंबर 2026 को भूटान की आधिकारिक यात्रा करेंगे।

यात्रा के दौरान विदेश मंत्री भूटान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। उन्हें भूटान के महामहिम राजा से शाही मुलाकात का अवसर मिलेगा और वह भूटान के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

यह यात्रा भारत और भूटान के बीच नियमित उच्चस्तरीय आदान-प्रदान की परंपरा के अनुरूप है और दोनों देशों के बीच मौजूदा घनिष्ठ मित्रता एवं सहयोग के संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

(इनपुट- MEA)