फर्जी भर्ती मामला: ग्रामीण विकास मंत्रालय ने किया सतर्क

केंद्र सरकार के एक मंत्रालय के नाम पर भर्तियां (नौकरियां) निकालने संबंधी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं मनोरंजन मिशन’ (एनआरडीआरएम) नामक एक संगठन ने केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय में नौकरी के विज्ञापन जारी कर दिए। केंद्रीय मंत्रालय के समक्ष मामला आने पर स्वयं मंत्रालय ने इसे धोखाधड़ी बताया है। इसके साथ ही केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने को कहा है।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय का कहना है कि वे आम जनता का ध्यान इस संगठन द्वारा दिए गए धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। यह संगठन धोखे से कथित तौर पर मंत्रालय के नाम पर भर्ती कर रहा है।मंत्रालय के मुताबिक, ‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं मनोरंजन मिशन’ (एनआरडीआरएम) का दावा है कि उसका कार्यालय नई दिल्ली-110001 स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड पर है।

नई दिल्ली स्थित राजेंद्र प्रसाद रोड पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय भी यहीं पर है। इस संगठन ने अपनी वेबसाइट का पता भी आवेदनकर्ताओं के लिए जारी किया है।

इस फर्जी संगठन ने दावा किया है कि वह ग्रामीण विकास मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में काम करता है। इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा है कि भर्ती का विज्ञापन देने वाला यह संगठन केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी), भारत सरकार के अधिकार क्षेत्र के तहत काम नहीं करता है।

मंत्रालय का कहना है, “आम जनता को चेतावनी दी जाती है कि ‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं मनोरंजन मिशन-एनआरडीआरएम’ द्वारा की गई कोई भी भर्ती गतिविधि, जो कथित रूप से इस मंत्रालय या इसके अधिकारियों के नाम पर की जाती है, उसे धोखाधड़ी माना जा सकता है और उसका कोई समर्थन नहीं है।”

ग्रामीण विकास मंत्रालय का यह भी कहना है, “वह अपनी भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में कोई शुल्क या अन्य शुल्क नहीं लेता है या आवेदकों के बैंक खातों की जानकारी नहीं मांगता है। साथ ही इस विभाग में भर्ती की जानकारी इसकी आधिकारिक वेबसाइट यानी rural.gov.in पर उपयुक्त रूप से पोस्ट की जाती है।”

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...