शुभांशु शुक्ला की वापसी को लेकर परिवार में उत्साह, सुरक्षित लैंडिंग के लिए कर रहे प्रार्थना

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में ऐतिहासिक एक्सिओम मिशन-4 पूरा करने के बाद भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी हो रही है। इसके उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित शुभांशु के घर को दीपों और पोस्टरों से सजाया गया है। साथ ही शुभांशु की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का भी माहौल है।

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन हैं शुभांशु शुक्ला 

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी को लेकर उनकी मां आशा शुक्ला ने कहा, “आप सभी को हमारे चेहरों पर उत्साह साफ दिख रहा होगा। यह जानकर कि आज मेरा बेटा धरती पर वापस आ रहा है, हम बेहद भावुक भी हैं। हम उनकी सुरक्षित लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे हैं, तभी हमें कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, हमें अभी भी थोड़ी घबराहट है।”

माता-पिता ने बेटे की वापसी को लेकर खुशी की जाहिर 

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के पिता शंभू दयाल शुक्ला ने बेटे की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “हम बहुत उत्साहित हैं, आज हमारे जीवन का बहुत बड़ा दिन है। मेरा बेटा स्पेश स्टेशन से वापस आ रहा है। हम उसकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए भगवान से भी प्रार्थना कर रहे हैं। भगवान की कृपा हमारे बेटे पर है और हम उसकी लैंडिंग को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं।”

एक्सिओम-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गए थे शुभांशु शुक्ला

शुभांशु शुक्ला की पृथ्वी पर वापसी को लेकर उनकी बहन शुचि मिश्रा ने कहा, “सच कहूं तो, मैं कल रात सो नहीं पाई हूं और उनकी लैंडिंग को लेकर बहुत उत्साहित हूं। भाई की पृथ्वी पर वापसी को लेकर परिवार के सभी लोग कल से ही पूजा-अर्चना कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह उन्होंने बाकी सभी चरणों को पार किया है, वो इस चरण को भी पार करेंगे।”बता दें कि शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर गए थे। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...