Print

FIFA World Cup 2026 : स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में स्पेन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब को अपने नाम किया। स्पेन ने दूसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट जीता।

एम्बाप्पे ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कुल 10 गोल और 4 असिस्ट किए। एम्बाप्पे ने लगातार दूसरे विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने के साथ ही इतिहास रच दिया। वह यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एम्बाप्पे से पहले विश्व कप में कोई भी खिलाड़ी लगातार दो वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट नहीं जीत सका है।

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। मेसी ने इस विश्व कप में 8 गोल किए, लेकिन फाइनल में उनका जादू नहीं चल सका। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी मेसी खिताबी मुकाबले में एम्बाप्पे से आगे निकल सकते हैं, लेकिन वह स्पेन के मजबूत डिफेंस को मैच में एक बार भी नहीं भेद सके।

तीसरे स्थान के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे दो गोल करने के साथ ही मेसी से आगे निकल गए थे। फीफा विश्व कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड एम्बाप्पे के ही नाम दर्ज हो गया है। वह इस मेगा इवेंट में कुल 22 गोल कर चुके हैं। मेसी 21 गोल के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

स्पेन ने फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना को हराने के साथ ही 16 साल बाद विश्व कप के खिताब को अपने नाम किया। दोनों ही टीमों के डिफेंस ने खिताबी मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन किया और 90 मिनट में कोई भी गोल नहीं हो सका। इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां फेरान टोरेस ने गोल करते हुए स्पेन को दूसरी बार चैंपियन बनाया। इसके साथ ही मेसी और अर्जेंटीना का लगातार दूसरी और कुल चौथी बार वर्ल्ड कप को जीतने का सपना अधूरा रह गया। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Asian Games 2026

जापान में मनसुख मांडविया ने किया ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व, एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान के नागोया में 'संडे ऑन साइकिल' अभियान ...

19/09/26 | 4:05 pm | 20th Asian Games

Asian Games 2026: आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ एशियाई खेलों का आगाज

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को जापान के आइची-नागोया में मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-...