पांचवें चरण के बाद हम 310 का आंकड़ा पार कर चुके हैं- जेपी नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा वास्तविकता है। पांचवें चरण के बाद हम 310 का आंकड़ा पार ​कर चुके हैं। छठे और सांतवें चरण में 370 पहुंचने वाले हैं और एनडीए को मिलाकर हम 400 पार करेंगे।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले के प्राचीर से कहा है कि भ्रष्टाचारियों को छोडूंगा नहीं और गरीबों के खून-पसीने का पैसा बर्बाद नहीं होने दूंगा, वो पैसा उनके विकास में लगेगा। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा कह रही है भ्रष्टाचार हटाओ, जबकि इंडी गठबंधन कहता है, भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

उत्तर प्रदेश के चुनाव पर बात करते हुए नड्डा ने कहा कि 2017 में राहुल और अखिलेश ने मिलकर एक फिल्म बनाई थी, जो फ्लॉप हुई थी। 2024 में फिर से दोनों लोग मिलकर एक नई फिल्म बना रहे हैं, ये दोनों शहजादे फिर से फ्लॉप होंगे।

बिहार पर बात करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में भाजपा अपना पिछला रिकॉर्ड कायम रखेगी और तेजस्वी भी इस बात को जानते हैं। वे (तेजस्वी) इस लोकसभा चुनाव में अपने विधानसभा की तैयारी कर रहे हैं। वे लोकसभा चुनाव लड़ ही नहीं रहे हैं। बिहार के लोग सबका साथ, सबका विकास मंत्र को लेकर मोदी जी के साथ चल रहे हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस लिए अल्पसंख्यक सिर्फ मुस्लिम हैं। बतौर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बोल चुके हैं कि देश के संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला अधिकार है। राहुल गांधी ने भी साफ कहा कि हम अल्पसंख्यकों को आरक्षण देंगे। इसलिए उनके लिए अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ मुस्लिम है।

राम मंदिर पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राम मंदिर हमारे लिए आस्था का विषय है वोट का विषय नहीं है। ये भारत की विरासत और संस्कृति की रक्षा का विषय है। हम चुनाव आयोग की डेट के हिसाब से प्राण प्रतिष्ठा नहीं करते, हम ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार प्राण प्रतिष्ठा करते हैं।

RELATED ARTICLES

26/12/24 | 3:01 pm | ECI

लोकसभा चुनाव 2024 में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने वोट डालकर बनाया विश्व रिकार्ड, ईसीआई ने जारी की रिपोर्ट

इस साल सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में 64.64 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके नया विश्व...

23/11/24 | 2:49 pm | maharashtra assembly election result

महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार बनना तय, सभी 288 सीटों के रुझान आए

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। महायुति गठबंधन 200 से ज्यादा सीटों पर बढ़त ब...