फिजी के प्रधानमंत्री राबुका 24 से 26 अगस्त तक भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे

फिजी के प्रधानमंत्री सितिवेनी लिगामामाडा राबुका 24 से 26 अगस्त तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी सुलुएती राबुका भी होंगी। उनके साथ आने वाले प्रतिनिधिमंडल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवा मंत्री रातू अटोनियो लालबालावु और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। फिजी के प्रधानमंत्री की यात्रा भारत और फिजी के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है।

भारत के विदेश मंत्रालय ने 21 अगस्त को एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। प्रधानमंत्री राबुका की यह पहली भारत यात्रा होगी। अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान, वह 25 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अतिथि के सम्मान में दोपहर के भोजन का आयोजन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने मई 2023 में फिजी की अपनी यात्रा के दौरान पोर्ट मोरेस्बी में राबुका से मुलाकात की थी। फिजी के राष्ट्रपति रातू विलियम मैवलिली काटोनिवेरे की ओर से प्रधानमंत्री राबुका ने प्रधानमंत्री मोदी को फिजी गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी (सीएफ) से सम्मानित किया था।

प्रधानमंत्री राबुका का नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मु ने अगस्त 2024 में फिजी का दौरा किया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री राबुका द्वारा नई दिल्ली स्थित भारतीय विश्व मामलों की परिषद (आईसीडब्ल्यूए) में ‘शांति महासागर’ विषय पर व्याख्यान देने की उम्मीद है। फिजी के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा लोगों के बीच घनिष्ठ संबंधों को और गहरा करने के लिए दोनों देशों की निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।(MEA)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...