वित्त आयोग की टीम ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से विकास के मुद्दों पर की चर्चा

16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को उत्तराखंड का दौरा किया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ तमाम विकास के मुद्दों पर चर्चा की। सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “शासकीय आवास पर 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया जी के नेतृत्व में आयोग के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।”

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

वित्त आयोग की टीम में एनी जॉर्ज मैथ्यू, मनोज पांडा, सौम्या कांतिघोष, आयोग के सचिव ऋत्विक पांडे, संयुक्त सचिव केके मिश्रा और संयुक्त निदेशक पी. अमृतवर्षिणी शामिल थीं। वहीं, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव वित्त दिलीप जावलकर एवं वित्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार आज सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में होने वाली बैठक में वित्त आयोग के समक्ष अपने प्रस्ताव रखेगी। इसके अलावा, वित्त आयोग नगर निकायों, पंचायत प्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेगा। (इनपुट-आईएएनएस)

 

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...