Print

वित्त मंत्री सीतारमण मैक्सिको की यात्रा समाप्त करने के बाद अमेरिका पहुंचीं

 केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण मैक्सिको की यात्रा समाप्त करने के बाद अमेरिका पहुंचीं। सीतारमण का नेवार्क लिबर्टी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार देर शाम भारतीय राजदूत और महावाणिज्य दूत ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

वित्त मंत्रालय ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर आज जारी बयान में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मेक्सिको सिटी से अमेरिका पहुंचने पर संयुक्त राज्य अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा और न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनया श्रीकांत प्रधान ने स्वागत किया। इससे पहले निर्मला सीतारमण 17 से 20 अक्टूबर तक मैक्सिको में थीं, जहां उन्होंने ग्वाडलजारा और मैक्सिको सिटी दोनों में विभिन्न क्षेत्रों के राजनीतिक और व्यापारिक नेताओं के साथ बातचीत की।

उल्‍लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 26 अक्टूबर तक अमेरिका की आधिकारिक दौरे पर हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह जी-20 वित्त मंत्रियों, केंद्रीय बैंक के गवर्नरों, पर्यावरण मंत्रियों और विदेश मंत्रियों की संयुक्त बैठकों में भाग लेंगी।

RELATED ARTICLES

13 hours ago | Donald Trump Iran Sanctions

ट्रंप के दावे पर ईरान का पलटवार: होर्मुज जलडमरूमध्य पर प्रतिबंध अब भी बरकरार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर लगाए गए नौसैनिक प्रतिबंध हटाने के दावे के बावजूद ई...

30/05/26 | 12:43 pm | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

30/05/26 | 11:47 am | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...