25/11/25 | 5:46 pm

Print

वित्त वर्ष 25 में भारतीय परिवारों की वित्तीय संपत्तियां 6 प्रतिशत बढ़ीं- वित्त मंत्री

भारतीय परिवारों की वित्तीय संपत्तियां वित्त वर्ष 25 में सालाना आधार पर 6 प्रतिशत बढ़कर 9.9 लाख करोड़ रुपए हो गई हैं। इसमें पिछले वित्त वर्ष 24 में 5.3 प्रतिशत का उछाल देखा गया था। यह जानकारी मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से दी गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय परिवारों की वित्तीय देनदारियां वित्त वर्ष 25 में कम होकर 15.7 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई हैं। आरबीआई के ताजा डेटा के मुताबिक, “देश की परिवारों की कुल वित्तीय संपत्तियों की वैल्यू वित्त वर्ष 25 में बढ़कर 9.9 लाख करोड़ रुपए या जीडीपी का 6 प्रतिशत हो गई है, जो कि वित्त वर्ष 24 में जीडीपी के 5.3 प्रतिशत पर थी।”

भारतीय परिवारों की बचत में बीते दो वर्षों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जो कि वित्त वर्ष 23 में जीडीपी के 4.3 प्रतिशत पर पहुंच गया था। यह 1970 के बाद परिवारों की बचत का सबसे न्यूनतम स्तर था। यह बदलाव दिखाता है कि कोरोना महामारी के बाद भारतीय परिवार तेजी से बचत को प्राथमिकता दे रहे हैं।

दूसरी तरफ भारतीय परिवारों के कर्ज में कमी आ रही है और यह वित्त वर्ष 25 में कम होकर 15.7 लाख करोड़ रुपए (जीडीपी का 4.7 प्रतिशत) हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 24 में 18.8 लाख करोड़ रुपए (जीडीपी का 6.2 प्रतिशत) था। भारतीय परिवारों के कर्ज में कमी की एक वजह लोन ग्रोथ का धीमा होना है, जो कि सख्त नियमों के कारण वित्त वर्ष 25 में 12 प्रतिशत पर आ गई है, जो कि वित्त वर्ष 24 में 16 प्रतिशत थी।

आरबीआई के डेटा में बताया गया कि स्टॉक मार्केट से लिंक्ड बचत सॉल्यूशंस तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और परिवारों की बचत में वित्त वर्ष 25 में इनकी हिस्सेदारी 15.1 प्रतिशत हो गई, जो कि वित्त वर्ष 24 में 8.7 प्रतिशत और वित्त वर्ष 23 में 7.3 प्रतिशत थी।

इसके साथ ही, वित्त वर्ष 25 में बैंक जमा की हिस्सेदारी घटकर 35.2 प्रतिशत रह गई क्योंकि लोगों ने धीरे-धीरे कम यील्ड वाले पारंपरिक बचत साधनों से अपना पैसा दूर रखना शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

13 mins ago | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ की 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में 3,350 करोड़...

40 mins ago | Auto sales

भारत में ऑटो बिक्री 18.2% बढ़कर 83.88 लाख यूनिट, सभी प्रमुख सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री: SIAM

भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान प्रमुख वाहन श्रेणियों की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 18.2 प्रतिश...