भारतीय सेना और कंबोडियाई सेना के बीच संयुक्त टेबल टॉप अभ्यास सिनबैक्स का पहला संस्करण रविवार को पुणे में शुरू हो गया है। यह अभ्यास 1 से 8 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। कंबोडियाई सेना की टुकड़ी में 20 सैनिक हैं और भारतीय सेना की टुकड़ी में भी एक इन्फैंट्री ब्रिगेड के 20 सैनिक शामिल हैं। इस अभ्यास में भारतीय हथियारों और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा जिससे रक्षा उत्पादन में ‘आत्मनिर्भरता’ और स्वदेशी क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा।

दोनों देशों की सेनाओं की संयुक्त परिचालन दक्षता को बढ़ावा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार अभ्यास सिनबैक्स का पहला संस्करण दोनों पक्षों के सैनिकों के बीच विश्वास, सौहार्द बढ़ाने और अंतर-संचालन के वांछित स्तर को प्राप्त करने पर केंद्रित है। यह प्रैक्टिस शांति स्थापना अभियानों के दोनों सेनाओं की संयुक्त परिचालन दक्षता को भी बढ़ाएगी।

सिनबैक्स एक योजना अभ्यास है

मंत्रालय ने बताया कि प्रैक्टिस सिनबैक्स एक योजना अभ्यास है जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत संयुक्त आतंकवाद रोधी (सीटी) अभियानों का युद्ध अभ्यास करना है। अभ्यास में सीटी वातावरण में संचालन की योजना के अलावा खुफिया, निगरानी और टोही के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्य बल की स्थापना से संबंधित चर्चाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

इसके अलावा विभिन्न आकस्मिकताओं पर युद्ध अभ्यास किया जाएगा और उप-पारंपरिक अभियानों में बल की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा की जाएगी। अभ्यास में सूचना संचालन, साइबर युद्ध, हाइब्रिड युद्ध, रसद और हताहत प्रबंधन, एचएडीआर संचालन आदि पर भी चर्चा की जाएगी।

तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा अभ्यास सिनबैक्स

आपको बता दें, यह प्रैक्टिस तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला चरण संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों के दौरान सीटी संचालन के लिए प्रतिभागियों की तैयारी और उन्मुखीकरण के बारे में होगा।

दूसरे चरण में टेबल टॉप अभ्यासों का संचालन शामिल होगा और तीसरे चरण में योजनाओं को अंतिम रूप देना और सारांश बनाना शामिल होगा। इससे विषय-आधारित प्रशिक्षण के व्यावहारिक पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त होगी और प्रतिभागी स्थिति-आधारित चर्चाओं और सामरिक अभ्यासों के माध्यम से प्रक्रियाओं को समझ पाएंगे।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...