नेपाल जेल से फरार पांच कैदी भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए, एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बरतते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने नेपाल की जेल से फरार हुए पांच कैदियों को पकड़ लिया। ये सभी कैदी उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों को सीमा चौकी पर जांच के दौरान एसएसबी जवानों ने रोका और पहचान पत्र न दिखा पाने पर हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में पुष्टि हुई कि ये वही कैदी हैं जो कल काठमांडू स्थित दिलीबजार जेल से भाग निकले थे।

इन फरार कैदियों को बाद में स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया, ताकि आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने बताया कि काठमांडू की इस जेल से बड़ी संख्या में कैदी भाग गए थे। यह घटना नेपाल में चल रहे भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान मचे हंगामे के बीच हुई। नेपाल की राजधानी काठमांडू में हालात बिगड़ने के बाद जेल और आसपास के इलाकों में नेपाल आर्मी को तैनात किया गया है। पुलिस फिलहाल मुख्यालय को छोड़कर अन्य चौकियों से पीछे हट चुकी है। इस वजह से कानून-व्यवस्था संभालने में मुश्किलें आ रही हैं।

भारत की ओर से सीमा पर तैनात एसएसबी जवान लगातार चौकसी बरत रहे हैं। गृह मंत्रालय के अधीन आने वाला यह केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल भारत-नेपाल की 1,751 किलोमीटर लंबी खुली सीमा और भूटान से लगी 699 किलोमीटर सीमा की सुरक्षा करता है। नेपाल में ‘जेन-जी’ के नेतृत्व वाले प्रदर्शनों के बाद से स्थिति तनावपूर्ण है, और इसी के चलते एसएसबी अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

अधिकारियों ने बताया कि फरार कैदियों की गिरफ्तारी एसएसबी की सजगता का नतीजा है, जिसने संभावित खतरे को समय रहते रोक लिया। यह घटना नेपाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की गंभीरता को भी उजागर करती है।-(ANI)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...