दिल्ली में बारिश से उड़ानों पर असर, इंडिगो और एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

देश की दिग्गज विमान सेवा कंपनियों इंडिगो और एयर इंडिया ने आज मंगलवार को दिल्ली के यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की हैं। इसमें एयरलाइनंस की ओर से यात्रियों को बताया गया है कि बारिश के कारण घर से निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति यानी फ्लाइट स्टेटस जरूर चेक कर लें।

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा है कि बारिश की वजह से दिल्ली में ट्रैफिक आमतौर पर धीमा हो जाता है, जिससे एयरपोर्ट पहुंचने में देरी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों से अनुरोध है कि वे हमारी वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाकर अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करें और उसके बाद ही घर से निकलें। इंडिगो ने यह भी बताया कि उनकी टीमें 24 घंटे ऑपरेशंस को सुचारु बनाए रखने में लगी हुई हैं।

वहीं, एयर इंडिया ने भी ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है और कई फ्लाइट्स डायवर्ट (दूसरे एयरपोर्ट की ओर मोड़ी गई) की जा रही हैं। एयर इंडिया ने भी यात्रियों को एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांचने की सलाह दी है। इससे पहले एयर इंडिया ने मुंबई के यात्रियों के लिए भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी की थी।

इस बीच इंडिगो ने असम राज्य के प्रमुख शहरों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए कई नई उड़ानों का ऐलान भी किया है। इंडिगो ने जानकारी दी कि 20 सितंबर से दिल्ली-जोरहाट मार्ग पर नई उड़ान शुरू होगी। इसके अलावा, उसी दिन गुवाहाटी-सिलचर और गुवाहाटी-डिब्रूगढ़ रूट पर सुबह की दैनिक उड़ानें शुरू की जाएंगी। गुवाहाटी से नवी मुंबई के लिए फ्लाइट सेवा आगामी विंटर शेड्यूल 2025 में शुरू की जाएगी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2025 में इंडिगो देश की सबसे बड़ी एयरलाइन बनी रही। उसकी बाजार हिस्सेदारी 64.1% रही। वहीं, एयर इंडिया समूह की बाजार हिस्सेदारी 27.2% और स्पाइसजेट की 2.6% रही।-(IANS)

RELATED ARTICLES

13/10/26 | 1:28 pm | इन्फोसिस

AI को बड़े पैमाने पर लोगों तक पहुंचाने में भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा: नंदन नीलेकणि

 इन्फोसिस के सह-संस्थापक और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के परीक्षा सुधारों के लिए गठित उच्...

08/10/26 | 9:38 am | Akshay

फिल्म इंडस्ट्री के सह-कलाकारों ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर शोक व्यक्त किया, कहा- एक युग का अंत

भारतीय सिनेमा के लिए आज एक बहुत दुखद दिन है। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार को अपने आवास ...