विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर का ब्रिटेन और आयरलैंड का दौरा आज से

विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर आज मंगलवार से यूनाइटेड किंगडम (यूके) और आयरलैंड की छह दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री की यह यात्रा यूके और आयरलैंड के साथ भारत के मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ब्रिटेन में अपने समकक्ष विदेश सचिव डेविड लैमी के साथ चर्चा के अलावा कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे। 

भारत और ब्रिटेन के बीच एक व्यापक रणनीतिक भागीदारी

विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत और ब्रिटेन के बीच एक व्यापक रणनीतिक भागीदारी है। दोनों देशों के बीच रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और लोगों से लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत हुए हैं। विदेश मंत्री  डॉ. एस. जयशंकर आयरलैंड में 6 और 7 मार्च को दो दिन प्रवास के दौरान अपने समकक्ष साइमन हैरिस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्री भारतवंशियों से भी करेंगे बातचीत

विदेश मंत्री वहां भारतवंशियों से भी बातचीत करेंगे। भारत और आयरलैंड के बीच साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक संबंधों और बढ़ती आर्थिक आवश्‍यकताओं पर आधारित मैत्रीपूर्ण द्विपक्षीय संबंध हैं। 

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

17 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...