पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लपेटा गया, नेताओं ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि

लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-तीन पर आज सुबह से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। इस बीच उनके पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज यानी तिरंगे से लपेटा गया।

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी और केरल के वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने उनके सरकारी आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पहुंचे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पूर्व प्रधानमंत्री सिंह के अंतिम दर्शन करने पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कल रात निधन हो गया था। पार्थिव शरीर को उनके सरकारी आवास 3, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। तीन मोतीलाल नेहरू मार्ग के बाहर पुलिस ने सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया है। केंद्र सरकार ने देश में सात दिन का राजकीय शोक घोषित किया है।

सिंह के परिवार में उनकी पत्नी गुरशरण कौर और तीन बेटियां उपिंदर सिंह, दमन सिंह और अमृत सिंह हैं। उपिंदर इतिहासकार, दमन लेखिका और अमृत मानवाधिकार वकील हैं। अमृत अमेरिका में हैं। उनके आज रात अमेरिका से नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है। सिंह का अंतिम संस्कार कल नई दिल्ली में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Drone-Based Postal Service India

‘ड्रोन से डाक, अब गांव तक’, डाक विभाग की पहल पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जताई खुशी

हिमाचल प्रदेश के मंडी-रेहरधार मार्ग पर ड्रोन आधारित डाक और पार्सल सेवा शुरू की गई है, जिससे दुगर...

5 hours ago | Apoorva Srivastava Ambassador

भारतीय बाजार और स्टार्टअप इकोनॉमी ने बढ़ाया आकर्षण, साझेदारी को लेकर उत्साहित है स्लोवाकिया : अपूर्वा श्रीवास्तव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे को लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है। इसक...