श्रीलंका की मदद के लिए भारतीय नौसेना के चार और युद्धपोत तैनात

श्रीलंका की सहायता के लिए भारतीय नौसेना ने अपने चार और महत्वपूर्ण व अत्याधुनिक युद्धपोत तैनात किए हैं। ये सभी जहाज श्रीलंका के लिए रवाना हो चुके हैं। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, भारतीय नौसेना के समुद्री जहाज आईएनएस घड़ियाल, एलसीयू 54, एलसीयू 51 और एलसीयू 57 को राहत मिशन पर भेजा गया है।

नौसेना के ये जहाज तत्काल खोज एवं बचाव अभियान, मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री प्रदान करेंगे

नौसेना के ये जहाज श्रीलंका को तत्काल खोज एवं बचाव अभियान, मानवीय सहायता और आपदा राहत सामग्री प्रदान करेंगे। इनकी तैनाती भारत के ऑपरेशन सागर बंधु के तहत की गई है। दरअसल, श्रीलंका हाल ही में आए भयंकर चक्रवात ‘दित्वाह’ के कारण गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। कई सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और अनेक घर बाढ़ के पानी में डूबे रहे। बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है, कई अब भी लापता हैं, जबकि सैकड़ों लोग घायल और बीमार हैं। ऐसी विपरीत स्थिति में भारत ने श्रीलंका की सहायता के लिए ‘ऑपरेशन सागर बंधु’ शुरू किया है।

राहत सामग्री पहुंचाने के लिए चार अतिरिक्त जहाज- आईएनएस घड़ियाल, एलसीयू 54, एलसीयू 51 और एलसीयू 57 भी तैनात 

इसी अभियान के तहत भारतीय नौसेना ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए चार अतिरिक्त जहाज- आईएनएस घड़ियाल, एलसीयू 54, एलसीयू 51 और एलसीयू 57 तैनात किए हैं। इससे पहले भारत का स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत, युद्धपोत आईएनएस उदयगिरी और आईएनएस सुकन्या राहत सामग्री पहुंचाने और हेलीबोर्न सर्च एंड रेस्क्यू (एसएआर) सहायता प्रदान कर चुके हैं। नौसेना के मुताबिक तीन भारतीय जहाज कोलंबो पहुंच चुके हैं और उन्होंने श्रीलंकाई अधिकारियों को आवश्यक राहत सामग्री सौंपी है। वहीं मानवीय सहायता मिशन को आगे बढ़ाते हुए आईएनएस घड़ियाल 8 दिसंबर को त्रिंकोमाली पहुंच गया है।

लगभग 1000 टन राहत सामग्री के साथ इन जहाजों की तैनाती

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लगभग 1000 टन राहत सामग्री के साथ इन जहाजों की तैनाती भारत और श्रीलंका के बीच घनिष्ठ जन-जन संपर्क को मजबूत करती है। यह भारतीय नौसेना की हिंद महासागर क्षेत्र के पड़ोसी देशों को समय पर मानवीय सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। चक्रवात दित्वाह के बाद भारतीय सेना भी श्रीलंका में सक्रिय रूप से मानवीय सहायता मुहैया करा रही है।

भारतीय सेना अपने फील्ड हॉस्पिटल के माध्यम से लगातार राहत और उपचार प्रदान कर रही है

भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल अब तक 1,250 से अधिक प्रभावित नागरिकों का उपचार कर चुका है। सेना के चिकित्सकों ने यहां पांच आपातकालीन बड़ी सर्जरी भी की हैं। कई लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता थी, जिनमें गंभीर रूप से घायल लोग भी शामिल हैं। ऐसी स्थिति में भारतीय सेना अपने फील्ड हॉस्पिटल के माध्यम से लगातार राहत और उपचार प्रदान कर रही है। (इनपुट : आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...