नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घटना के बाद चलाई गईं चार विशेष ट्रेनें, स्थिति नियंत्रण में

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात घटना के बाद रेलवे ने स्थिति पर नियंत्रण के लिए और प्लेटफॉर्म पर मौजूद भीड़ को प्रयागराज रवाना करने के लिए चार विशेष ट्रेनों की त्वरित व्यवस्था की। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर हुई घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना के बाद बताया कि दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है ताकि अचानक आई भारी भीड़ को हटाया जा सके।

स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में

रेलवे के अनुसार, स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और भीड़ कम हो गई है। रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को शीघ्र इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेलवे ने इस अप्रत्याशित भीड़ को संभालने के लिए चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

दो ट्रेन कैंसिल होने की अफवाह से भगदड़ मच गई

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई, जब अचानक अफवाह फैल गई की प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेन रद्द हो गई है। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 14 और 15, जो एक साथ हैं, के बीच अचानक भारी भीड़ पहुंच गई। इसी बीच दो ट्रेन कैंसिल होने की अफवाह लोगों में तेजी से फैल गई और परिणाम स्‍वरूप ये घटना घटी।

फिलहाल स्थिति पूरी तरह से काबू में है और जो भी लोग घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। रेलवे मंत्रालय और अधिकारी इस पूरी घटना पर सीधी नजर बनाए हुए हैं और स्थिति को सामान्य किया जा रहा है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...