04/05/24 | 1:05 pm

Print

भारत-मालदीव के बीच चौथी हाई लेवल बैठक सम्पन्न, सैन्य कर्मियों की वापसी की समीक्षा

नई दिल्ली में बीते शुक्रवार को भारत और मालदीव दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की चौथी बैठक सम्पन्न हुई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में दोनों देशों ने द्विपक्षीय सहयोग से संबंधित व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान भारत और मालदीव ने शुक्रवार को द्वीपीय देश से भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा की गई । गौरतलब है कि मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैनिकों की वापसी के लिए 10 मई की समय सीमा तय की है। भारत हिंद महासागर में स्थित द्वीपसमूह में तीन विमानन प्लेटफॉर्मों का संचालन कर रहे कुछ सैन्यकर्मियों को पहले ही वापस बुला चुका है।

दोनों देशों के बीच व्यापार व निवेश को बढ़ाने पर चर्चा
बैठक के दौरान रक्षा क्षेत्र, द्विपक्षीय व्यापार व निवेश को बढ़ाने का प्रयास और विकास सहयोग परियोजनाएं प्रमुख रहीं। विदेश मंत्रालय ने मालदीव में भारतीय सैन्य कर्मियों की बदलने की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने की भी पुष्टि की।

दोनों देशों के बीच पांचवीं बैठक जून में

मालदीव के विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में दोनों देशों ने मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग की भी समीक्षा की। बैठक में दोनों पक्ष उच्च स्तरीय कोर ग्रुप की पांचवीं बैठक जून या जुलाई माह में आपसी सहमति वाली तारीख पर माले में आयोजित करने पर सहमत हुए।

RELATED ARTICLES

5 hours ago | Abu Dhabi to Bengaluru

खाड़ी क्षेत्र में तनाव के बीच भारतीयों की वापसी, बेंगलुरु उतरी एतिहाद की फ्लाइट

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अबू धाबी से बेंगलुरु आ रही एतिहाद एयरवेज की उड़ान ईवाई-262 शनिवा...

13/03/26 | 10:37 pm

बढ़ते तनाव के बीच भारत में ईरान के राजदूत का बड़ा बयान, कहा-होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देगा ईरान

भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के ...