एफटीए से बदला भारत का वैश्विक व्यापार मॉडल: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत द्वारा हाल में किए गए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए), खासकर अमेरिका के साथ हुआ अंतरिम व्यापार समझौता, देश के वैश्विक व्यापार दृष्टिकोण में संरचनात्मक बदलाव को दर्शाते हैं।

किसानों के हितों की पूरी रक्षा का दावा

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित ‘ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट (जीबीएस) 2026’ में बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में किसानों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान भारत इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट था कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में देश आत्मनिर्भर है और उत्पादन अधिक है, उन्हें समझौते से बाहर रखा गया है। गोयल ने कहा कि स्थानीय कृषि उत्पादों के 95% से अधिक हिस्से की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

कपड़ा क्षेत्र को मिलेगा वैश्विक प्रतिस्पर्धा का अवसर

मंत्री ने कहा कि लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि भारत का कपड़ा क्षेत्र अपेक्षित गति से विकास क्यों नहीं कर पा रहा था। उन्होंने बताया कि भारत वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पा रहा था, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। कपड़ा क्षेत्र यूरोप के लिए बिना शुल्क के खुला है और अमेरिका ने रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया है। इससे भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते के तहत भारत को वस्त्र निर्यात में वही लाभ मिलेंगे, जो बांग्लादेश को अपने समझौते के तहत मिले थे।

भरोसे और पारदर्शिता पर आधारित एफटीए

गोयल ने कहा कि एफटीए स्पष्ट ढांचे पर आधारित होते हैं, जिनमें विश्वास, पारदर्शिता और समयबद्ध निश्चितता शामिल होती है। उन्होंने भारत-ईएफटीए समझौते का उदाहरण देते हुए बताया कि भारत व्यापार साझेदारी के स्वरूप को नए सिरे से परिभाषित कर रहा है। ईएफटीए (यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ) में आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।

‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ से आर्थिक मजबूती

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ को मिशन मोड में आगे बढ़ा रहे हैं। गोयल ने कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और आने वाले वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

51 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...