G20 समिट : पीएम मोदी और जापानी PM साने ताकाइची ने नवाचार और रक्षा सहयोग पर दिया जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को जोहान्सबर्ग में G20 समिट के दौरान जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची से मुलाकात की। ताकाइची के पदभार संभालने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने बैठक थी। इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच नवाचार, रक्षा, टैलेंट मोबिलिटी और व्यापार सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए बताया, “प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ अहम बैठक हुई। नवाचार, रक्षा, टैलेंट मोबिलिटी और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को गति देने पर चर्चा हुई। हम दोनों देश व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। भारत-जापान साझेदारी एक बेहतर ग्रह के लिए महत्वपूर्ण है।”

इससे पहले, पीएम मोदी ने 29 अक्टूबर को टेलीफोन पर ताकाइची से बात कर उन्हें जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी थी। उस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने उस बातचीत के बारे में एक्स पर लिखा था कि दोनों देशों ने आर्थिक सुरक्षा, रक्षा सहयोग और टैलेंट मोबिलिटी को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की थी।

गौरतलब है कि साने ताकाइची को पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का करीबी माना जाता है और वे जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं, जो इस मुलाकात को और भी महत्वपूर्ण बनाती है।

RELATED ARTICLES

15 hours ago | Bodh Gaya Myanmar President welcome

बोधगया पहुंचे म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग, राज्यपाल हसनैन ने किया स्वागत

म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग ह्लाइंग ने अपने भारत दौरे की शुरुआत बिहार के बोधगया से की, जहां उ...

15 hours ago | Ajit Doval Moscow security forum

आतंकवाद के खिलाफ भारत का सख्त रुख, सीमा पार समर्थन देने वाले देशों पर वैश्विक कार्रवाई की अपील

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर क...