30/07/24 | 10:37 pm

Print

ईरान के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए गडकरी, पीएम मोदी की ओर से दी शुभकामनाएं

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को तेहरान में ईरान के नए राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि इस अवसर पर नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राष्ट्रपति पेजेश्कियान को पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं। मंत्रालय ने कहा, ‘ईरान में मंत्री नितिन गडकरी की वार्ताओं के दौरान, दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह के विकास पर सहयोग समेत द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति पर विचार-विमर्श किया।’

एमईए ने कहा कि दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि चाबहार बंदरगाह द्विपक्षीय व क्षेत्रीय व्यापार को मजबूत बनाने में योगदान देगा। इससे हर तरफ से भूमि से घिरे अफगानिस्तान और मध्य एशियाई देशों को क्षेत्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंच हासिल करने में मदद मिलेगी।

RELATED ARTICLES

3 mins ago | Artificial intelligence

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के तहत IndiaAI Mission ने नई दिल्ली स्थित Electronics Niketan में...

7 mins ago | Hanuman Ansh

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की, बढ़ सकता है आंकड़ा

आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफ...

14 mins ago | AI

ऑस्ट्रेलिया में ‘डिजिटल ड्यूटी ऑफ़ केयर’ कानून का मसौदा पेश, टेक कंपनियों पर बढ़ेगी जवाबदेही

ऑस्ट्रेलिया की संघीय सरकार ने ऑनलाइन नुकसान से लोगों को बचाने के लिए ‘Digital Duty of Care’ कानून का मसौदा स...