8.2% की जीडीपी ग्रोथ भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार को दर्शाती है: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि नवीनतम जीडीपी आंकड़े भारत की मजबूत आर्थिक प्रगति और अर्थव्यवस्था की गति को प्रतिबिंबित करते हैं।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बना हुआ है

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर वित्त मंत्री द्वारा की गई पोस्ट में कहा गया, “वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में 8.2% की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर के साथ भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में अग्रणी बना हुआ है।” इससे वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही (अप्रैल–सितंबर) में विकास दर बढ़कर 8% हो गई है।

वृद्धि निरंतर राजकोषीय समेकन, लक्षित सार्वजनिक निवेश और विभिन्न सुधारों के कारण संभव हुई है

वित्त मंत्री ने आगे लिखा कि यह वृद्धि निरंतर राजकोषीय समेकन, लक्षित सार्वजनिक निवेश और विभिन्न सुधारों के कारण संभव हुई है, जिनसे उत्पादकता में बढ़ोतरी हुई है और व्यापार करने में आसानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कई हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स भी निरंतर आर्थिक गति और व्यापक उपभोग वृद्धि की ओर संकेत कर रहे हैं।

आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

वित्त मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार इस विकास गति को बनाए रखने और दीर्घकालिक आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में 8.2% की मजबूत वृद्धि दर हासिल की है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की 5.6% वृद्धि दर से काफी अधिक है।

तृतीयक क्षेत्र में फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज में 10.2% की वृद्धि

मंत्रालय ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की इस अवधि में नॉमिनल जीडीपी में 8.7% की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार द्वारा जारी बयान में कहा गया कि रियल जीडीपी वृद्धि दर के 8% से ऊपर रहने का कारण द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों का मजबूत प्रदर्शन है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में द्वितीयक क्षेत्र की वृद्धि दर 8.1% और तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर 9.2% रही। इनमें मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में 9.1% और कंस्ट्रक्शन क्षेत्र में 7.2% की वृद्धि दर्ज की गई। तृतीयक क्षेत्र में फाइनेंशियल, रियल एस्टेट और प्रोफेशनल सर्विसेज में 10.2% की वृद्धि हुई है। (इनपुट: आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

27/04/26 | 7:00 pm | FTA

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक, कहा- विकास के खुलेंगे नए रास्ते

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर हुए। इसे लेकर प्रधानमंत्री...

27/04/26 | 4:54 pm | India New Zealand Trade Deal 2025

भारत और न्यूजीलैंड ने साइन किया ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट

भारत और न्यूजीलैंड ने सोमवार को ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए, इसके तहत न्यूज...