10वें ब्रिक्स नीति नियोजन संवाद में वैश्विक मुद्दों और BRICS विस्तार पर हुई चर्चा

ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में 24-25 मार्च को दो दिवसीय 10वां ब्रिक्स नीति नियोजन संवाद आयोजित किया गया। इसमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के नीति नियोजकों के साथ-साथ हाल ही में BRICS में शामिल नए सदस्य देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भारत की ओर से विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (नीति नियोजन और अनुसंधान) रघुराम एस. ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। बैठक में वैश्विक सामरिक मुद्दों और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की गई।

इस बैठक में BRICS के हालिया विस्तार के बाद उसके संस्थागत विकास पर विचार किया गया। इसके अलावा, वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग, बदलते अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वित्तीय परिदृश्य, जलवायु परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के संचालन और शांति व सुरक्षा से जुड़े बहुपक्षीय सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी मंथन हुआ।

ब्राजील, जो इस समय BRICS का अध्यक्ष देश है, ने इस बैठक की मेजबानी की। यह संवाद इसी साल होने वाले आगामी BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों का एक हिस्सा था।-(Input With PIB)

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...