Print

वैश्विक तनाव का असर, शेयर बाजार 2% टूटा, सेंसेक्स 1,600 अंक से ज्यादा लुढ़का

अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता में प्रगति न होने के बाद कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई।

बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2.16 प्रतिशत या 1,675 अंक गिरकर 75,874.85 के इंट्रा-डे निचले स्तर तक पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 करीब 500 अंक या 2.05 प्रतिशत टूटकर 23,555 पर कारोबार करता दिखा।

बैंकिंग, वित्तीय, रियल्टी, ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। Eicher Motors, Maruti Suzuki, Shriram Finance, Bajaj Finance और HDFC Bank प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

श्रेणी के हिसाब से स्मॉलकैप शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। निफ्टी स्मॉलकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 250 दोनों करीब 2 प्रतिशत तक नीचे रहे। मिडकैप और लार्जकैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली।
इस बीच, बाजार की अस्थिरता को मापने वाला सूचकांक इंडिया VIX 13 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया।

कच्चे तेल की कीमतें, जो पहले 110 डॉलर से गिरकर 94-100 डॉलर के दायरे में आ गई थीं, अब फिर से 105 डॉलर के पार पहुंच गई हैं, जिससे महंगाई और आर्थिक चिंताएं बढ़ गई हैं।

इस बीच, ब्रेंट क्रूड 8.61 प्रतिशत बढ़कर 103.40 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 9.38 प्रतिशत उछलकर 105.63 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट का रुख रहा। जापान का निक्केई 1 प्रतिशत से अधिक गिरा, जबकि हैंग सेंग और कोस्पी भी करीब 1 प्रतिशत तक नीचे रहे। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में मिला-जुला रुख रहा, जहां एसएंडपी 500 हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि नैस्डैक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

(इनपुट- एजेंसी)

RELATED ARTICLES

9 mins ago | BRO (Border Roads Organisation)

पीएम मोदी आज लद्दाख को देंगे 3,350 करोड़ का विकास तोहफा, पांच बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लद्दाख में ल...

42 mins ago | Anita Anand

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की भारत यात्रा: रिश्ते फिर नई ऊंचाई पर, व्यापार और सुरक्षा पर फोकस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत और कनाडा के रिश्ते फिर से नई ऊंचाई छूने लगे हैं। कनाडा की विदेश म...