बजट के अगले दिन ही सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना और चांदी

बजट के अगले दिन ही आज बुधवार को घरेलू सर्राफा बाजार में सोना-चांदी सस्ता हो गया है। जी हां सोना करीब 2,300 रुपये तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी करीब चार हजार रुपये की गिरावट आई है।

देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने का भाव

आज की गिरावट के बाद देश के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 71,450 रुपये से लेकर 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी सर्राफा बाजारों में 65,490 रुपये से लेकर 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोने की तरह ही चांदी भी करीब चार हजार रुपये सस्ता होकर दिल्ली सर्राफा बाजार में 87,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा 24 कैरेट सोना

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 65,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 71,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 65,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 64,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 65,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 64,990 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 65,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में जोरदार गिरावट आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 70,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 64,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...