फेड की ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट कटौती के बावजूद सोने-चांदी की चमक में गिरावट

अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती के बाद गुरुवार के कारोबारी दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई।

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने इस बार दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में कटौती का कोई संकेत नहीं दिया। निवेशकों द्वारा भविष्य में ब्याज दरों में कटौती पर फेड के सतर्क रुख का आकलन करने के साथ कीमतों धातुओं की कीमतों यह गिरावट दर्ज की गई।

MCX पर सोने का वायदा भाव पिछले बंद भाव 1,20,666 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1.27 प्रतिशत गिरकर 1,19,125 रुपए प्रति ग्राम पर खुला। वहीं, चांदी की कीमतें भी पिछले बंद भाव 1,46,081 रुपए प्रति किलोग्रा के मुकाबले 0.4 प्रतिशत गिरकर 1,45,498 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुलीं।

सुबह करीब 9:42 बजे तक, सोने की कीमतों में और अधिक गिरावट आई और यह 1,827 रुपए या 1.51 प्रतिशत गिरकर 1,18,839 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। चांदी भी 1,411 रुपए या 0.97 प्रतिशत गिरकर 1,44,670 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी डॉलर में मामूली गिरावट के कारण सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई।

स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत बढ़कर 3,937.88 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि दिसंबर डिलीवरी के लिए यूएस गोल्ड फ्यूचर 1.2 प्रतिशत गिरकर 3,950.70 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले सेशन में दो हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद डॉलर इंडेक्स 0.2 प्रतिशत गिर गया, जिससे दूसरी करेंसी रखने वाले निवेशकों के लिए सोना सस्ता हो गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बीते बुधवार को ब्याज दरों में कटौती की घोषणा की, जिससे बेंचमार्क रेट 3.75 प्रतिशत से 4 प्रतिशत के दायरे में आ गई हैं।

वैश्विक स्तर पर निवेशक अमेरिका और चीन के बीच हो रहे घटनाक्रमों पर भी नजर रख रहे हैं। निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच ट्रेड डील पर बातचीत का इंतजार कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स ने कहा, “फेड चेयरमैन के आगे और ढील देने पर सतर्क रुख से प्रॉफिट बुकिंग हुई। इसके अलावा, आने वाली अमेरिका-चीन ट्रेड बातचीत को लेकर आशावाद ने सेफ-हेवन डिमांड को कम कर दिया।”

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

25 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

59 mins ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...

1 hour ago | clean cooking fuel India LPG

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर पीएम मोदी का संदेश, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया...