Print

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में गिरावट लगातार जारी

घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में गिरावट लगातार जारी है। आज भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमत में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,35,790 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,35,690 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,24,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,35,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,35,690 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,24,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,35,790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

28/04/26 | 6:31 pm | FSSAI

FSSAI ने पान मसाला की पैकेजिंग में कागज, पेपरबोर्ड और सेलुलोज को शामिल करने का प्रस्ताव रखा

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI ने पान मसाला की पैकेजिंग से जुड़े नियमों में बद...

27/04/26 | 3:58 pm | ASSOCHAM

एसोचैम ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद के साथ किया MoU, FTA से व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार

प्रमुख उद्योग संगठन एसोचैम ने सोमवार को भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद (INZBC) के साथ समझौता ज्ञापन...