Print

सोने और चांदी के दामों में शानदार रिटर्न, सोने में 43%, चांदी में 37% से अधिक का रिटर्न

इस साल दीपावली आने में एक महीने से कम का समय बचा हुआ है। पिछले दीपावली से अब तक सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं ने निवेशकों को 43 प्रतिशत तक का दमदार रिटर्न दिया है।

पिछली दीपावली से लेकर अब तक सोने की कीमत में 43.46 प्रतिशत का उछाल आ चुका है

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 30 अक्टूबर को 79,681 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो कि अब बढ़कर 1,14,314 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इस प्रकार पिछली दीपावली से लेकर अब तक सोने की कीमत में 43.46 प्रतिशत का उछाल आ चुका है।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,04,712 रुपए हो गई है, जो कि पिछली दीपावली पर 72,988 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी

2024 में दीपावली 31 अक्टूबर की थी, लेकिन दीपावली के दिन बाजार बंद रहने के कारण कीमतें 30 अक्टूबर की ली गई हैं। 22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 1,04,712 रुपए हो गई है, जो कि पिछली दीपावली पर 72,988 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी। वहीं, इस दौरान 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 85,736 रुपए हो गया है, जो कि पहले 59,761 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला है। चांदी की कीमत पिछली दीपावली से 37.55 प्रतिशत बढ़कर 1,35,267 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 98,340 रुपए प्रति किलो थी।

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त की वजह वैश्विक स्तर पर उठापटक को माना जा रहा है

सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त की वजह वैश्विक स्तर पर उठापटक को माना जा रहा है। बीते एक वर्ष में रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने के कारण ग्लोबल स्तर पर उथलपुथल की स्थिति रही है, जिससे निवेशकों ने सुरक्षित संपत्ति मानी जाने वाले सोने और चांदी में निवेश बढ़ा दिया है, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमत में उछाल देखने को मिला है। इसके अलावा, चांदी की कीमत बढ़ने की एक वजह इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों का उपयोग बढ़ना है, जिसमें इसका बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता है।(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

51 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

1 hour ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

भाषा और संस्कृति अलग, लेकिन विकसित भारत का संकल्प एक : विपक्ष पर पीएम मोदी का कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...