Print

सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी, मध्य पूर्व तनाव का असर बरकरार

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह मध्य पूर्व में जारी तनाव और डॉलर इंडेक्स में मजबूती को माना जा रहा है।  

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,41,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 819 रुपए की गिरावट के साथ 1,41,031 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 

सुबह 9:47 पर यह 649 रुपए या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,41,201 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,41,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,41,433 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर बनाया। यह दिखाता है कि सोना एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है।

चांदी में भी गिरावट तेजी जा रही है। चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,20,620 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 828 रुपए की कमजोरी के साथ 2,19,792 रुपए प्रति किलो पर था। 

खबर लिखे जाने तक यह 1,237 रुपए या 0.56 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,19,383 रुपए प्रति किलो पर था। 

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,19,006 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,20,133 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है, जो दिखाता है कि चांदी एक सीमित दायरे में बनी हुई है।  

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जारी रहना है। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स में जारी तेजी भी कीमती धातुओं पर दबाव बनाने का काम कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,040 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57 डॉलर प्रति औंस पर था। 

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...