वैश्विक अस्थिरता से ऑल-टाइम हाई पर गोल्ड, पहली बार 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार 

वैश्विक अस्थिरता के चलते गोल्ड की कीमत सोमवार को 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है। यह गोल्ड का अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। इसमें तेजी की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 25 प्रतिशत टैरिफ के ऐलान के कारण वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का बढ़ना है। 

24 कैरेट गोल्ड की कीमत आज 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 671 रुपये बढ़कर 85,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि शुक्रवार को 84,699 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत बढ़कर 83,320 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 75,980 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 69,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। 

गोल्ड की कीमत आज 2,923 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 4 अप्रैल के कॉन्ट्रैक्ट में गोल्ड फ्यूचर्स की कीमत ऑल-टाइम हाई 85,384 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। फिलहाल यह कॉन्ट्रैक्ट 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,325 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी गोल्ड की कीमत ऑल-टाइम हाई पर चल रही है। गोल्ड का भाव 2,923 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है। 

आने वाले समय में भी गोल्ड में तेजी रहने की संभावना 

आमतौर पर जब भी वैश्विक अस्थिरता बढ़ती है, तब सुरक्षित निवेश होने के कारण गोल्ड की कीमतों में तेज उछाल देखा जाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड की कीमतों में जनवरी की शुरुआत के बाद से 9 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिल चुकी है। कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह के मुताबिक, आने वाले समय में भी गोल्ड में तेजी रह सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गोल्ड की कीमत 3,000 डॉलर प्रति औंस और घरेलू बाजारों में 88,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। रुपया ऑल-टाइम लो पर बना हुआ है। यह सोमवार को डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर 87.92 पर पहुंच गया है। (इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

3 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...