घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने में तेजी का रुख नजर आ रहा है, जबकि चांदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। सोना आज 250 से 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 70,740 रुपये से लेकर 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 64,860 रुपये से लेकर 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में आज कमजोरी आने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में ये चमकीली धातु आज 82,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 64,860 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसी तरह मुंबई में 24 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

प्रमुख शहरों के अलावा इन शहरों में सोने का भाव

इन प्रमुख शहरों के अलावा अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना आज 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 64,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 64,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। वहीं पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोना 64,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह जयपुर में 24 कैरेट सोना 70,740 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 64,860 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोना महंगा

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने महंगा हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 70,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 64,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

09/12/25 | 4:09 pm | Investors Sentiment

गिरावट के साथ दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 436 अंक टूटा

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 436....

09/12/25 | 1:21 pm | IndianSteel

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड ने नवंबर 2025 में बनाया रिकॉर्ड ऑपरेशनल परफॉर्मेंस

एनएमडीसी स्टील लिमिटेड (NSL), भारत का सबसे युवा एकीकृत इस्पात संयंत्र, ने नवंबर 2025 में अपनी मूल्य-श्...