Print

सोना 1.51 लाख रुपये के नीचे, चांदी में आधा फीसदी कमजोरी

सोने और चांदी मंगलवार को गिरावट के साथ खुले, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम आधा प्रतिशत तक कम हो गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 05 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,51,721 रुपए के मुकाबले कमजोरी के साथ 1,51,700 रुपए पर खुला। सुबह 9:50 यह 0.14 प्रतिशत या 207 रुपए की कमजोरी के साथ 1,51,514 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में सोने 1,51,500 रुपए का न्यूनतम स्तर और 1,51,802 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है।

चांदी का 05 मई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,41,824 रुपए के मुकाबले 2,40,490 रुपए पर खुला। फिलहाल यह 0.59 प्रतिशत 1,424 रुपए की गिरावट के साथ 2,40,400 रुपए पर था। अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,40,218 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,41,250 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ है। यह दिखाता है कि सोने और चांदी दोनों में एक सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। कॉमेक्स पर सोना 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,680 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.48 डॉलर प्रति औंस पर था। बीते एक साल में डॉलर में सोना 40 प्रतिशत से अधिक और चांदी 126 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुका है।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों देशों के बीच शांति की वार्ता फिलहाल बड़ा उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। अमेरिका ने ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। अमेरिका को दिए प्रस्ताव में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट खोलने को तैयार हो गया था और अमेरिकी समुद्री नाकेबंदी हटने के बाद परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत करने को तैयार था, लेकिन अमेरिका का मानना है कि दोनों मुद्दों का हल एक साथ निकाला जाना चाहिए, अन्यथा उसका पक्ष कमजोर हो जाएगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

3 hours ago | Bishkek

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने किर्गिस्तान के विदेश मंत्री कुलुबायेव से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को किर्गिस्तान के चोलपोन अता में शंघाई सहयोग स...

3 hours ago | Education Ministry

एनईपी 2020 भविष्य की शिक्षा प्रणाली की मजबूत नींव: डॉ. सुकांत मजूमदार

केंद्रीय शिक्षा एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि राष्ट...