Print

सोने में हल्की गिरावट, चांदी की कीमतों में 3,600 रुपए की बढ़ोतरी

आज गुरुवार को सर्राफा बाजार में मिला-जुला रुख देखा गया। सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई, जबकि चांदी ने बड़ी छलांग लगाई और 3,600 रुपए प्रति किलो से अधिक महंगी हुई। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक 24 कैरेट सोना 24 रुपए सस्ता होकर 1,26,057 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो पहले 1,26,081 रुपए था। 22 कैरेट सोना घटकर 1,15,468 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 94,561 रुपए से घटकर 94,542 रुपए पर पहुंच गया। इसके मुकाबले चांदी ने तेज रफ्तार दिखाई। चांदी का दाम पिछले 24 घंटों में 3,642 रुपए बढ़कर 1,62,667 रुपए प्रति किलो हो गया, जो पहले 1,59,025 रुपए था।

एमसीएक्स पर भी सोना और चांदी अलग-अलग रुझान के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने का 05 दिसंबर 2025 का फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट 0.29 प्रतिशत टूटकर 1,25,567 रुपए पर आ गया। वहीं चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.18 प्रतिशत बढ़कर 1,61,555 रुपए पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दोनों धातुओं में गिरावट दिखाई दी। सोना 0.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,186 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.14 प्रतिशत गिरकर 52.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने बताया कि सोने में व्यापार अभी सीमित दायरे में है, लेकिन इसकी चाल अभी भी मजबूत बनी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में अमेरिकी फेड के ब्याज दरों पर फैसले से सोने की दिशा साफ होगी। उनके अनुसार छोटी अवधि में सोना 1,24,000 रुपए से 1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में रह सकता है।-(Input with Agency)

RELATED ARTICLES

18/09/26 | 1:12 pm | Free Trade Agreement

भारत-न्यूजीलैंड एफटीए एक महीने के भीतर हो सकता है लागू : न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री मैक्ले

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) अगले एक महीने के भीतर लागू होने की उम्मीद...

12/09/26 | 7:55 am | BRICS Business Forum

ब्रिक्स बिजनेस फोरम में छाया रहा होर्मुज स्ट्रेट का मुद्दा, इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ने की आशंका

भारत में रूसी दूतावास के प्रेस सेक्रेटरी पेट्र सिजोव, ईरान इंश्योरर्स सिंडिकेट के महमूद असद सम...