ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी की कीमत भी करीब एक प्रतिशत बढ़ी

सोने और चांदी की कीमतें सोमवार को नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर कीमती घातुओं के दाम में तेजी बने रहना है। सुबह 10:43 पर एमसीएक्स पर सोने के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.77 प्रतिशत बढ़कर 1,15,775 रुपए हो गया है, जो कि अब तक का सोने का सबसे उच्चतम स्तर है। 

चांदी की कीमतें भी ऑल-टाइम हाई पर 

महज इतना ही नहीं, चांदी की कीमतें भी ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई हैं। चांदी का 05 दिसंबर 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.89 प्रतिशत बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,43,147 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कॉमैक्स पर सोने और चांदी के दाम भी ऑल-टाइम हाई पर चल रहे हैं। सोना 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,835 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.89 प्रतिशत की मजबूती के साथ 47.07 डॉलर प्रति औंस पर थी।

बीते एक महीने में सोने की कीमत 10% और चांदी का दाम 20% प्रतिशत से अधिक बढ़ा 

सोने और चांदी में तेजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बीते एक महीने में सोने की कीमत 10 प्रतिशत और चांदी का दाम 20 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। वहीं, बीते एक साल में सोना 40 प्रतिशत और चांदी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न निवशकों को दे चुकी है।

जानकारों का कहना है कि अमेरिकी जीडीपी डेटा मजबूत आने के बाद सोने में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन बाद में तुरंत रिकवरी आई, जो दिखाता है कि सोना का स्ट्रक्चर काफी मजबूत बना हुआ और लगातार निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा समय में ट्रेंड मजबूत बना हुआ है और सपोर्ट 1,12,500 रुपए पर है और इसका रुकावट का स्तर 1,15,000 रुपए है।

इस साल की शुरुआत से सोने में तेजी

सोने में इस साल की शुरुआत से तेजी बनी हुई है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का होना है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से टैरिफ लगाने के कारण इसमें और इजाफा हुआ है,जिसके चलते कीमती घातुओं में तेजी बनी हुई है। (इनपुट-एजेंसी)

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...