सर्राफा बाजार में ऑल टाइम हाई पर पहुंचा सोना, चांदी ने भी लगाई 4,200 रुपये की छलांग

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेजी के कारण घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुक्रवार को तूफानी तेजी का माहौल बना हुआ है। सोना आज एक झटके में 2,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा होकर अभी तक सर्वोच्च स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी के भाव में भी आज 4,200 रुपये प्रति किलोग्राम की मजबूती दर्ज की गई है। 

24 कैरेट सोना महंगा होकर 93,390 रुपये से लेकर 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम

सर्राफा बाजार में आई आज की तेजी के कारण 24 कैरेट सोना महंगा होकर 93,390 रुपये से लेकर 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 85,610 रुपये से लेकर 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसर ओर, चांदी के भाव में आए उछाल के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

देश के तमाम राज्यों में आज सोने के भाव में जबरदस्त तेजी

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 93,440 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 85,660 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 93,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 85,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 93,540 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 85,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में जबरदस्त तेजी दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना आज 93,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 85,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

RELATED ARTICLES

59 mins ago | BJP Government

पश्चिम बंगाल में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी पूरी, सोमवार सुबह 11 बजे 35 मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के गठन का दूसरा चरण सोमवार को पूरा होने जा रहा है। सोमवार को मंत्रि...

4 hours ago | financial inclusion

पीएम स्वनिधि योजना ने स्ट्रीट वेंडर्स को दिया सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का नया आधार : मनोहर लाल

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...