चीनी के उत्पादन के र्मोचे पर अच्छी खबर, 31 मार्च तक 302.02 लाख टन चीनी का हुआ उत्पादन

देश के गन्ना किसानों की मेहनत की वजह से चीनी के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। देश में चालू चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में 31 मार्च, 2024 तक चीनी का उत्पादन 302.02 लाख टन पर पहुंच गया है। पिछले चीनी विपणन वर्ष में इसी तारीख को 300.77 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। चीनी मिलों के संगठन इंडियन शुगर मिल एसोसिएशन (इस्मा) ने यह जानकारी दी है।

31 मार्च तक चीनी का उत्पादन 302.02 लाख टन
इस्मा ने जारी एक बयान में कहा कि चीनी विपणन वर्ष 2023-24 में 31 मार्च तक चीनी का उत्पादन 302.02 लाख टन रहा है। इससे पिछले चीनी विपणन वर्ष की इसी तारीख को 300.77 लाख टन चीनी का उत्पादन हुआ था। इस तरह अबतक चीनी का 1.25 लाख टन ज्यादा उत्पादन हुआ है। उद्योग निकाय ने सरकार से चालू चीनी सीजन में 10 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति देने का अनुरोध किया है।

इस साल चालू चीनी मिलों की संख्या 210 से अधिक
उद्योग निकाय इस्मा ने कहा कि भारत में गन्ना पेराई सत्र 2023-24 अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। क्योंकि बड़ी संख्या में चीनी मिलों ने परिचालन बंद करना शुरू कर दिया है। इस्मा के मुताबिक देशभर में इस साल चालू चीनी मिलों की संख्या 210 से अधिक थी, जबकि पिछले साल इसी तारीख को 187 मिलें काम कर रही थीं। वहीं, 322 चीनी मिलों ने पेराई कार्य अब बंद कर दिया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 346 बंद हो चुके थे।

बता दें कि उद्योग निकाय इस्मा ने मार्च के मध्य में चालू चीनी सीजन 2023-24 के लिए अपने चीनी उत्पादन के अनुमान को संशोधित कर 320 लाख टन कर दिया था, जबकि घरेलू खपत 285 लाख टन होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

6 mins ago

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, पारा गिरने से बढ़ेगी ठंड

दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रह...

7 mins ago | Delhi

राजधानी में बढ़ी ठंड, इस महीने का सबसे कम तापमान 11.6 डिग्री दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। सफदरजंग म...