गूगल ने डूडल के जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित 

इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए हो रहे मतदान में मतदाताओं को वोटर फिंगर डूडल के जरिए मतदान के लिए एक बार फिर प्रेरित किया है। 
 
9 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान जारी
 
गूगल के इस डूडल में वोट देने के बाद हाथ की तर्जनी उंगली पर लगने वाली स्याही को दिखाया गया है। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 9 राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश की 96 सीटों पर मतदान जारी है। 
 
पहले तीन चरणों के लिए भी गूगल ने डूडल के जरिए मतदाताओं से की थी अपील 
 
इसके पहले के तीन चरणों के मतदान में गूगल ने डूडल के जरिए मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया था। (इनपुट-हिंदुस्थान समाचार)
 

RELATED ARTICLES

27/11/26 | 8:14 pm

साइबर गुलामी नहीं, साइबर सिंडिकेट है ये!

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नोएडा में एक कॉल सेंटर से संचालित कथित बड़े साइबर ठगी गिरोह का ...