विशाखापत्तनम में 15 यूएस बिलियन डॉलर का निवेश करेगी गूगल, PM मोदी ने सुंदर पिचाई से एआई हब बनाने पर की चर्चा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत कर कंपनी के पहले गूगल एआई हब की योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। यह हब विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में स्थापित होगा और अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा AI हब होगा। पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर कहा कि इस हब के जरिए भारत में AI नवाचार को तेज किया जाएगा और देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि यह हब गीगावाट-स्तरीय कंप्यूटिंग क्षमता, नया अंतरराष्ट्रीय सब-सी गेटवे और बड़े पैमाने पर ऊर्जा अवसंरचना से लैस होगा। इसके माध्यम से गूगल भारत में उद्योगों और उपयोगकर्ताओं तक अपनी अग्रणी तकनीक पहुंचाएगा।

गूगल ने आज मंगलवार को ‘भारत एआई शक्ति’ कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि आने वाले पांच वर्षों में इस योजना पर 15 बिलियन अमेरिकी डाॅलर का निवेश किया जाएगा। वहीं गूगल क्लाउड के सीईओ थॉमस कुरियन ने बताया कि यह हब गूगल के वैश्विक नेटवर्क से जुड़ा होगा और दुनिया के 12 देशों में फैले AI केंद्रों के नेटवर्क का हिस्सा बनेगा।

कुरियन ने कहा कि आंध्र प्रदेश AI हब गीगावाट-स्तरीय क्षमता तक बढ़ाया जाएगा और यह गूगल का अमेरिका के बाहर सबसे बड़ा AI हब होगा। उन्होंने यह भी बताया कि गूगल भारत में लंबे समय से सक्रिय है, यहां 21 वर्षों से काम कर रहा है, और देश में 14,000 कर्मचारी पांच स्थानों पर काम कर रहे हैं। गूगल ने भारत में क्लाउड सेवाएं लॉन्च की हैं, दिल्ली और मुंबई में दो क्षेत्र हैं, और यहां अपने उपकरणों का निर्माण भी करता है।

इस हब में सब-सी केबल इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल होगा, जो भारत के विभिन्न हिस्सों को डिजिटल रूप से जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण नेटवर्क केंद्र बनेगा। कुरियन ने इसे गूगल के वैश्विक कनेक्टिविटी नेटवर्क के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।-(ANI)

RELATED ARTICLES

1 hour ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

2 hours ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...