सरकार ने आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल करने का किया फैसला

केंद्र सरकार ने आगामी जनगणना में जाति गणना को भी शामिल करने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में राजनीतिक मामलों की कैबिनेट समिति ने इस संबंध में फैसला लिया है।

जनगणना संघ का विषय

इस संबंध में आज बुधवार को नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनगणना संघ का विषय है।

कुछ राज्यों ने जाति सर्वेक्षण अच्छे तरीके से किया तो कुछ ने राजनीतिक कारणों से

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ राज्यों ने जाति सर्वेक्षण अच्छे तरीके से किया है, जबकि कुछ ने राजनीतिक कारणों से ऐसा किया है।

शिलांग से सिलचर तक एक नए राजमार्ग को भी दी मंजूरी

इसके अलावा केंद्र सरकार ने 22 हजार 864 करोड़ रुपये की लागत से शिलांग से सिलचर तक एक नए राजमार्ग को भी मंजूरी दी है। मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह परियोजना पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगी। उन्होंने कहा कि राजमार्ग की लंबाई 166 किलोमीटर से अधिक होगी और इससे त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर और असम के बराक घाटी क्षेत्र से संपर्क बेहतर होगा।

चीनी सीजन 2025-26 के लिए गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य तय करने को भी दी मंजूरी

कैबिनेट ने चीनी सीजन 2025-26 के लिए किसानों के लिए 355 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य तय करने को भी मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि इस फैसले से पांच करोड़ गन्ना किसानों के साथ-साथ चीनी मिलों और संबंधित सहायक गतिविधियों में कार्यरत पांच लाख श्रमिकों को भी लाभ होगा।

RELATED ARTICLES

2 hours ago | 24x7 Uninterrupted Power Supply in India

केंद्र ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए राज्यों को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने की दी सलाह

केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मिशन मोड में ऊर्जा भंडारण क्षमता स्थाप...

2 hours ago | 49.6 Crore People Lifted Out of Poverty in India

12 वर्षों में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, जानिए कैसे बदली भारत की तस्वीर

भारत में 2011 से 2023 के बीच अनुमानित 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। इस दौरान निम्न-मध्यम आय वाले देशों ...