Print

सेमीकंडक्टर निवेश बढ़ाने के लिए सरकार ने लॉन्च किया नया पोर्टल

भारत सेमीकंडक्टर मिशन ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नया ऑनलाइन “Investors Support Portal” शुरू किया है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार, केंद्र सरकार की Semicon India Programme के तहत अब तक 12 फैब या पैकेजिंग परियोजनाओं और 24 सेमीकंडक्टर डिजाइन परियोजनाओं को मंजूरी दी जा चुकी है।

नया पोर्टल निवेशकों को सरकारी योजनाओं, नीतियों, Semicon India Programme के तहत स्वीकृत परियोजनाओं और नियामकीय आवश्यकताओं से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएगा।

यह पोर्टल सुरक्षित और भूमिका-आधारित सिंगल-विंडो डिजिटल इंटरफेस के रूप में काम करेगा, जिससे निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जा सकेगा।

मंत्रालय के अनुसार, निवेशक अपनी शिकायतें और सुझाव इस पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे। इनका समाधान India Semiconductor Mission के अधिकारी संबंधित मंत्रालयों, विभागों, राज्य सरकारों और अन्य संस्थाओं के सहयोग से करेंगे।

अमितेश कुमार सिन्हा ने कहा कि विदेशी निवेशकों को सहयोग और सहायता प्रदान करना बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी संबंधित संस्थाओं से निवेशकों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

सरकार ने कहा कि देश में मजबूत, भरोसेमंद और टिकाऊ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करने के लिए कई रणनीतिक पहल और नीतिगत कदम उठाए जा रहे हैं।

-IANS

RELATED ARTICLES

56 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

1 hour ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...