सरकार ने देश के तीन बंदरगाहों से सफेद प्याज के निर्यात की अनुमति दी

केंद्र सरकार ने प्याज के निर्यात पर लागू प्रतिबंध में ढील दी है। सरकार ने देश के तीन बंदरगाहों से 2 हजार टन सफेद प्याज के निर्यात की अनुमति दे दी है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने गुरुवार को जारी एक अधिसूचना में कहा कि तत्काल प्रभाव से तीन निर्दिष्ट बंदरगाहों के माध्यम से 2,000 टन तक सफेद प्याज के निर्यात की अनुमति दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक प्याज का ये निर्यात मुंद्रा बंदरगाह, पिपावाव बंदरगाह और न्हावा शेवा/जेएनपीटी बंदरगाह से करने की अनुमति है।

डीजीएफटी की अधिसूचना के मुताबिक निर्यातक को निर्यात किए जाने वाले सफेद प्याज की सामग्री और मात्रा को लेकर गुजरात सरकार के बागवानी आयुक्त से प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा। विदेश व्यापार महानिदेशालय वाणिज्य मंत्रालय की एक इकाई है। यह आयात और निर्यात से संबंधित मानदंडों को तय करती है।

उल्लेखनीय है कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील वस्तु प्याज की कीमतों को नियंत्रण करने के लिए इसके निर्यात पर फिलहाल प्रतिबंध लागू है। हालांकि, सरकार ने मित्र राष्ट्रों को उनके अनुरोध पर निर्दिष्ट मात्रा में निर्यात की अनुमति दी है। पिछले साल आठ दिसंबर को सरकार ने घरेलू उपलब्धता बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था।
(इनपुट- हिन्दुस्थान समाचार)

RELATED ARTICLES

20 mins ago | Assam Culture and Bihu Festival

भूपेन दा के गीतों में बसती है एक युग की चेतना, नाराज फूफाओं को भी सुनने चाहिए उनके गीत : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाषा, खान-पान, परिवेश और जीवन शैली अलग-अलग हो सकती है, लेकिन विकसित भारत के...

55 mins ago | Bhupen Hazarika 100th Birth Anniversary

नाराज फूफाओं को भूपेन दा के गीत सुनने चाहिए, सद्बुद्धि आएगी : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह के समाप...