Print

सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार : धर्मेंद्र प्रधान

संसद में विपक्षी सांसदों के राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि सरकार नीट पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन सब कुछ परंपरा और मर्यादा के भीतर होना चाहिए।

शिक्षा मंत्री प्रधान ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जब कल राष्ट्रपति ने स्वयं अपने भाषण में परीक्षा के बारे में बात की तो इससे सरकार की मंशा का पता चलता है कि हम किसी भी मुद्दे का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी देश के युवाओं और देश के छात्रों के प्रति है। सरकार अपना पक्ष रखने के लिए तैयार है, फिर भ्रम क्या है?

उन्होंने कहा कि नीट मामले के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। किसी को नहीं बख्शा जाएगा। सीबीआई ने नीट पेपर लीक से जुड़े आरोपितों की गिरफ्तारी भी शुरू कर दी है। सरकार किसी को छोड़ने वाली नहीं है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने मीडिया से कहा कि एनटीए में सुधार के लिए एक विश्वसनीय उच्च स्तरीय समिति भी बनाई गई है, जल्द ही उन सभी परीक्षाओं की तारीख भी घोषित की जाएगी। मैं विपक्ष से भी अनुरोध करता हूं कि वे राजनीति से बाहर आएं और चर्चा में शामिल हों।

RELATED ARTICLES

14 mins ago | Aayushman Bharat labour benefits UP

श्रमिक अधिकारों पर सीएम योगी का सख्त संदेश, ‘काम का पूरा दाम देना होगा’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान...

49 mins ago

डिजिटल भुगतान में भारत की रफ्तार तेज, यूपीआई लेनदेन में 25% की बढ़ोतरी

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के माध्यम से होने वाले डिजिटल लेनदेन में लगातार मजबूत वृद्ध...

1 hour ago | clean cooking fuel India LPG

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना पर पीएम मोदी का संदेश, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा लिखित एक लेख साझा किया...