ग्रीनलैंड विवाद से नाटो में दरार तय, ट्रंप की रणनीति पर सवाल: (रिटायर्ड) ब्रिगेडियर मदान

ग्रीनलैंड को लेकर वैश्विक सियासत गरमाई हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया को अपना संदेश पहुंचा दिया है कि अमेरिका ग्रीनलैंड लेकर ही रहेगा, इसके सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं है। हालांकि, यूरोपीय यूनियन इस मामले में अमेरिका के खिलाफ है। ईयू लगातार अमेरिका के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। ऐसे में (रिटायर्ड) ब्रिगेडियर अद्वित्य मदान ने बताया कि अमेरिकी सरकार की ग्रीनलैंड में कार्रवाई का नाटो पर क्या असर पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि ग्रीनलैंड में रूस और चीन अमेरिका के लिए कितने बड़े खतरे साबित हो सकते हैं।

रिटायर्ड ब्रिगेडियर मदान बोले, नॉर्डिक देशों की सैन्य तैनाती अभ्यास नहीं, ग्रीनलैंड पर अमेरिकी कार्रवाई को चेतावनी संदेश है

(रिटायर्ड) ब्रिगेडियर अद्वित्य मदान ने कहा, “कल आठ देशों नार्वे, स्वीडेन, फिनलैंड, डेनमार्क, ब्रिटेन, नीदरलैंड और जर्मनी ने एक एक्सरसाइज का नाम देकर अपने ट्रूप्स भेजे हैं, वो एक्सरसाइज नहीं है, यह अमेरिका को एक संदेश देना चाहते हैं कि ग्रीनलैंड पर जो ऑपरेशन करने वाले हैं, वह आसान नहीं होगा।”

ट्रंप की कार्रवाई से नाटो कमजोर होगा; अमेरिका पर निर्भर यूरोप को नेतृत्व, रक्षा और आपूर्ति का नया ढांचा स्वयं तैयार करना पड़ेगा

ट्रंप की कार्रवाई से नाटो पर पड़ने वाले असर को लेकर उन्होंने कहा, “नाटो का संगठन 32 देशों का है, वह एक तरह से बर्बाद हो जाएगा। अमेरिका नाटो का एक लीडर है, लेकिन वह दूसरे नाटो देश पर हमला कर रहा है। इसका बड़ा भारी नुकसान होगा। जो नाटो के 32 देश थे, वे लीडरशिप, कमांड एंड कंट्रोल और डिफेंस व्यापार के लिए अमेरिका पर निर्भर थे। पूरा डिफेंस का हार्डवेयर अमेरिका से आता था। ऐसे में अमेरिका की कार्रवाई के बाद पूरे यूरोपीय यूनियन को सारी चीजें फिर से रिफ्रेम करनी पड़ेंगी।”

नाटो देशों को मिलिट्री हार्डवेयर का नया प्रबंध करना होगा; कमांड-कंट्रोल टूटेगा, ग्रीनलैंड पर अमेरिका बेस बढ़ा सकता है

उन्होंने आगे कहा कि इन्हें सोचना पड़ेगा कि ये मिलिट्री हार्डवेयर किस देश से लेंगे, आपस में ही एक-दूसरे से लेन-देन करेंगे। इनका कमांड एंड कंट्रोल पूरी तरह से टूट जाएगा। 1951 से अमेरिका और डेनमार्क के बीच सुरक्षा समझौता है कि अगर ग्रीनलैंड को खतरा होता है, तो अमेरिका वहां पर अपने ज्यादा सैनिक भेज सकता है, अपने सैन्य बेस बढ़ा सकता है।

ब्रिगेडियर के अनुसार ग्रीनलैंड पर रूस-चीन कोई खतरा नहीं; ट्रंप का उद्देश्य रेयर अर्थ मिनरल्स और व्यापारिक लाभ है

अमेरिका के लिए ग्रीनलैंड पर रूस-चीन कितना बड़ा खतरा हो सकता है, इसे लेकर रिटायर्ड ब्रिगेडियर ने कहा, “रूस और चीन की तरफ से कोई भी औपचारिक खतरा नहीं है। दोनों देशों ने हमले को लेकर अब तक कोई भी चेतावनी या संकेत नहीं दिया है। वेनेजुएला में जैसे ट्रंप ने किया, उसमें मकसद ये नहीं था कि मादुरो को किडनैप करना है, उनका मुख्य मकसद तेल था। पूरे वर्ल्ड में 20 फीसदी ऑयल रिजर्व वेनेजुएला के पास है। हालांकि, उनकी रिफाइनमेंट की क्षमता 1 फीसदी ही है, लेकिन उसे बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि अमेरिका के पास ऑयल रिफाइनरी है। ग्रीनलैंड में अमेरिका को रूस और चीन से कोई खतरा नहीं है। रेयर अर्थ मिनरल्स पर ट्रंप की नजर है। ट्रंप एक बिजनेसमैन हैं।”(इनपुट-आईएएनएस)

RELATED ARTICLES

47 mins ago | Circular Economy

औद्योगिक कचरे से निर्माण सामग्री बनाने के लिए भारत-नॉर्वे मिलकर विकसित करेंगे तकनीक

भारत और नॉर्वे ने औद्योगिक कचरे को उपयोगी संसाधनों में बदलने और निर्माण क्षेत्र में इसके टिकाऊ...

1 hour ago | drug trafficking

सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका ने बढ़ाया सहयोग

भारत और अमेरिका मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पता लगाने और सिंथेटिक ड्रग्स बनान...