जीएसटी बचत उत्सव : अमर कॉलोनी बाजार में दुकानदारों से मिले जेपी नड्डा, कहा- उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज सोमवार को नई दिल्ली के अमर कॉलोनी बाजार पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदारों और ग्राहकों से मुलाकात की। यह दौरा जीएसटी बचत उत्सव के अवसर पर किया गया। नड्डा ने कहा कि जीएसटी की नई दरों का फायदा दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों को मिलेगा और यह देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में नड्डा ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर उन्हें अमर कॉलोनी आने और दुकानदारों से मिलने का सौभाग्य मिला।

उन्होंने दुकानदारों को शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पहुंचाया। नड्डा ने कहा कि दुकानदारों ने जीएसटी में हुई कर कटौती को स्वीकार किया है और इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि टैक्स कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे और उनकी दुकानों में स्थानीय उत्पाद अवश्य उपलब्ध हों। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्थानीय उत्पादों में भारत के युवाओं की मेहनत और देश की मिट्टी की खुशबू झलकती है।

भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि दुकानदारों और उपभोक्ताओं दोनों ने इस कदम का स्वागत किया है और लाखों लोगों को जीएसटी सुधारों से राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्र से लेकर दशहरा, भाई दूज, धनतेरस, दीपावली और छठ जैसे त्योहारों के दौरान बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करेंगे और जीएसटी कटौती का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा। जेपी नड्डा ने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार प्रगति कर रही है और यह रफ्तार आगे भी बनी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीएसटी कटौती का उद्देश्य न केवल आम जनता को राहत देना है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और उत्पादकों को प्रोत्साहन देना भी है।

नड्डा ने अंत में दुकानदारों से कहा कि वे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कदम न केवल जनता को आर्थिक राहत देगा, बल्कि देश के आर्थिक विकास और स्थानीय व्यवसायों के उत्थान में भी मददगार साबित होगा।-(IANS)

RELATED ARTICLES

24 mins ago | banking sector

सरकार ने आईडीबीआई बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को दी मंजूरी

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने आईडीबीआई बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को म...

56 mins ago | Anita Anand

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं कनाडाई विदेश मंत्री अनीता आनंद, व्यापार-तकनीक समेत कई मुद्दों पर चर्चा

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरा...