श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर 

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके अपने भारत दौरे के दूसरे दिन आज सोमवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी अगवानी की। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इससे संबंधित वीडियो साझा किया गया है।

 प्रधानमंत्री मोदी के साथ आज होगी व्यापक बातचीत 

 श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की सितंबर में शीर्ष पद संभालने के बाद उनकी पहली विदेश यात्रा है। वह तीन दिवसीय दौरे पर कल रविवार को भारत पहुंचे। उन्होंने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के साथ चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज उनकी व्यापक वार्ता होनी है। श्रीलंका के राष्ट्रपति का दिल्ली में एक व्यावसायिक आयोजन में हिस्सा लेने और बोधगया जाने का भी कार्यक्रम है।

RELATED ARTICLES

06/11/26 | 4:19 pm | India US military exercise

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2026 संपन्न, विशाखापत्तनम में हुआ समापन समारोह

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास 'टाइगर ...

06/11/26 | 8:45 am | Democrats

ट्रंप ने ईरान पर और सैन्य कार्रवाई के दिए संकेत, डेमोक्रेट्स युद्ध खत्म करने की कर रहे तैयारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ और सैन्य कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं। हाल...