गुयाना और बारबाडोस प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों से करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुयाना और बारबाडोस अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही उन्हें प्राप्त हुए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों की कुल संख्या 19 हो जाएगी। गुयाना प्रधानमंत्री मोदी को ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ प्रदान करेगा, जबकि बारबाडोस उन्हें ‘ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस’ से सम्मानित करेगा।

बता दें कि पीएम मोदी अपनी यात्रा पर गुयाना पहुंच गए हैं। गुयाना में भारतीय समुदाय के सदस्यों द्वारा जॉर्जटाउन के एक होटल में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर गुयाना के राष्ट्रपति डॉक्टर इरफान अली और प्रधानमंत्री मार्क एंथोनी फिलीप्स को गुयाना में स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।

उल्लेखनीय है, गुयाना पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने नाइजीरिया की अपनी यात्रा पूरी की, जहां उन्होंने राष्ट्रपति टीनूबू के साथ सफल द्विपक्षीय वार्ता की। इस यात्रा के दौरान नाइजीरिया ने प्रधानमंत्री मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ (जीसीओएन) प्रदान किया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू द्वारा प्रदान किया गया यह पुरस्कार प्रधानमंत्री मोदी को उनके नेतृत्व और भारत-नाइजीरिया संबंधों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।

टीनूबू ने कहा, “नाइजीरिया भारत के साथ अपने उत्कृष्ट संबंधों को महत्व देता है, और हम इसे और गहरा और व्यापक बनाने के लिए काम करते हैं। आप लोकतांत्रिक मूल्यों और मानदंडों के प्रति बहुत मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करते हैं। आप ऐतिहासिक रूप से अच्छा काम करते रहे हैं, एक जटिल समाज में लगातार तीन चुनाव जीतना एक ऐसी उपलब्धि है जिसका हम बहुत सम्मान करते हैं।”

नाइजीरियाई राष्टर्पति ने कहा, “मैं आज आपको (भारत के प्रधानमंत्री), नाइजीरिया के राष्ट्रीय सम्मान, ग्रैंड कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित करूंगा। यह एक भागीदार के रूप में भारत के प्रति नाइजीरिया की प्रशंसा और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

गौरतलब हो, प्रधानमंत्री मोदी जीसीओएन प्राप्त करने वाले दूसरे विदेशी गणमान्य व्यक्ति हैं, यह सम्मान पहली बार 1969 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को दिया गया था।

इस सप्ताह की शुरुआत में, डोमिनिका ने कोविड-19 महामारी के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के महत्वपूर्ण समर्थन और भारत-डोमिनिका संबंधों को बढ़ावा देने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के लिए उन्हें अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान, ‘डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर’ से सम्मानित करने की घोषणा की थी। डोमिनिका की राष्ट्रपति सिल्वेनी बर्टन गुयाना में भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन के दौरान यह पुरस्कार प्रदान करेंगी।

दरअसल प्रधानमंत्री मोदी को कई देशों ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। पीएम मोदी को मिला यह सम्मान उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता का प्रतिबिंब हैं जिसने वैश्विक मंच पर भारत के उद्भव को मजबूत किया है। इससे यह भी पता चलता है कि दुनियाभर के देशों के साथ भारत के संबंध किस तरह निरंतर बढ़ रहें है।

 

RELATED ARTICLES

16 hours ago | Anak Krakatau Volcano Eruption

ज्वालामुखी विस्फोट से मची अफरा-तफरी, राख के कारण जकार्ता एयरपोर्ट की उड़ानें प्रभावित

इंडोनेशिया में जकार्ता के पास स्थित सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार तड़के...

18 hours ago | Jared Kushner Putin Meeting

पुतिन और अमेरिकी प्रतिनिधियों की अहम बैठक, यूक्रेन संघर्ष के मूल कारणों पर हुई चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और जेरेड कुशनर के साथ मॉस्को में...

20 hours ago | IIT Madras Javier Bettel Visit

लक्जमबर्ग के उप-प्रधानमंत्री जेवियर बेटेल आएंगे भारत, जयशंकर से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को पुष्टि की कि लक्जमबर्ग के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश और विदेश व्याप...